रांची। लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी बबीता चौहान ने लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल का निरीक्षण 18 जुलाई को किया। उन्होंने श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कार्यक्रम में कुछ दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया। इस कार्य को सराहा। इसके बाद सभी विभागों का निरीक्षण किया।
हॉस्पिटल में आई विंग की व्यवस्था को देखते हुए तुरंत अंतरराष्ट्रीय अनुदान की अनुशंसा की। इससे हॉस्पिटल में उपयोग करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। उन्होंने धन संचयन के भी उपाय सुझाए। वर्तमान अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम निरामया हॉस्पिटल की उत्तरोत्तर वृद्धि का प्रयास कर रही है। मिलने वाला अनुदान से इस कार्य को गति मिलेगी।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, काली शर्मा, राजीव लोचन, अरुण खेमका, वीरेंद्र प्रधान, संतोष अग्रवाल, दिवाकर राजघरिया, अनुपमा लोचन, सुनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारतेंदु झा और सिद्धार्थ जयसवाल, अमरजीत गिरधर, जुथीका सान्याल उपस्थित थे।
आज श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र वितरण शिविर में रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने जरूरतमंदों को उपकरणों का वितरण किया।