इस वर्ष विभागीय कैलेंडर में शामिल होगा मलखम : खेल मंत्री

खेल झारखंड
Spread the love

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ि‍यों को किया सम्‍मानित

रांची। झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले झारखंड राज्य मलखंब टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला के देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड टीम से छह बालक, छह बालिका, दो प्रशिक्षक, एक टीम प्रबंधक एवं एक तकनीकी पदाधिकारी ने भाग लिया।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष विभागीय कैलेंडर में मलखम को शामिल कि‍या जाएगा। नियमित अभ्यास के लिए जल्द से जल्द झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन को सभागार उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री का स्‍वागत झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा एवं राज्य मलखंब संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष फैज रहमान ने किया। झा ने झारखंड में मलखंब के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी।

भाग लेने वाले खिलाड़ी और सदस्य

बालक वर्ग : निखिल कुमार (कप्तान), रॉकी कुमार (उपकप्तान), जीतेश कुमार, राकेश नायक, विकास कुमार, आकाश कुमार,

प्रशिक्षक : संजय कुमार

बालिका वर्ग : रशिम कुमारी (कप्तान), अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान), खुशी कर्मकार, मनीता उरांव, सिम्पी कुमारी, रिया कुमारी

प्रशिक्षक : विवेक कुमार

टीम प्रबंधक : कुश कुमार साहू

तकनीकी पदाधिकारी : अजय झा