Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

11 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं। यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें। अतिरिक्त लाभ मिलेगा। किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू कर सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यात्रा आरामदेह रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्‍छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में कुछ बातें पता चलेंगी, जो बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। इससे फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्‍चे दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें। खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नजरिए के चलते जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्‍छी तरह जांच लें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजना और विचारों के जरिए ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। चोट, चोरी और विवाद आदि से हानि संभव है। आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफा प्यार निराश कर सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जल्दबाजी नहीं करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की सराहना होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)