सुमिन भट्ट के म्यूजिक वीडियो में जल्द आएंगी नजर ग्लैमरस गर्ल सिमरन सिंह

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। नवोदित अभिनेत्री सिमरन सिंह सुमिन भट्ट के एक अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में जल्‍द दिखाई देंगी। इसे रियाज मीर ने डायरेक्ट किया है। वह बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को अपना फेवरेट ऐक्ट्रेस मानती है।

एलबम में काम करने को लेकर सिमरन सिंह बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि म्यूजिक वीडियो में अभिनय करना काफी बेहतर होता है, क्योंकि इससे आर्टिस्ट की प्रोफाइल अपडेट होती रहती है। काफी अच्छा अनुभव भी मिलता है।

वह सुमिन भट्ट के फिमी प्रोडक्शन के साथ काम करके काफी खुश हैं, क्योंकि उसे बहुत ही अच्छा एक्सपीरिएंस मिला। वह आगे भी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना चाहेंगी। उसकी फेवरेट ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। वह उनकी ही तरह भिन्न भिन्न प्रकार के रोल पर्दे पर उकेरना चाहती हैं।

सिमरन का ड्रीम रोल क्या है, जो आगे करना चाहेंगी, यह पूछने पर वह कहती हैं, ‘मैं एक महिला प्रधान फिल्म करना चाहती हूं। किसी स्ट्रॉन्ग वीमेन की बॉयोपिक करना मुझे बेहद पसंद है।‘