भाषण देने के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली

दुनिया
Spread the love

जापान। भाषण देने के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में एक व्‍यक्ति ने गोली मार दी। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है। हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पीछे से एक शख्स ने हमला किया। गोली लगते ही वह गिर गये। इस दौरान उन्‍हें दिल का दौरा भी पड़ गया।

द जापान टाइम्‍स की खबर के अनुसार पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। मौके पर मौजूद एक रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज सुनी। शिंजो आबे का खून बहता देखा।

खबर के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई।

पूर्व जापान पीएम शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। एक बंदूक भी जब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।

पूर्व प्रधानमंत्री रविवार को जापान में उच्‍च सदन के लिए होने वाले चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। हमलावर की उम्र 41 साल बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शिंजो आबे ने खराब सेहत की वजह से 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।