प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, ये जानकारी ली

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष मो जुनैद आलम ने नवडीहा मध्य विद्यालय एवं गादी खूर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण 14 जुलाई को किया। इस क्रम में दोनों विद्यालय में कोरोना काल के समय का मिली मध्याह्न भोजन की राशि के वितरण की जानकारी छात्रों से ली। इसमें पाया कि नवडीहा विद्यालय में 98% बच्चों की राशि छात्रों के खाता में सीधे भेजी गई, बाकि का राशि भी 100% छात्रों को मिली।

गादी खूर्द विद्यालय के 95% छात्रों के खाते में राशि दी गई। शेष छात्रों से पूछताछ से पता चला कि 100% राशि प्राप्त हुई। इसी दौरान नवडीहा मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन स्वयं खाकर देखा। आलम ने बारीकी से अवलोकन कर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही शिक्षा का सर्वव्‍यापीकरण संभव है।

दोनों विद्यालय में साफ सफाई की कमी देखी गई। इसे आगे सही करने के लिए कहा गया। साथ में बीआरपी धीरज कुमार, सीआरपी श्यामानंद मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित शर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र राम, राज किशोर वर्मा, सहायक शिक्षक विनती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिबू तूरी आदि मौजूद थे।