फायरिंग से फिर दहला अमेरिका, गोलीबारी से तीन की मौत, सात घायल

दुनिया
Spread the love

वाशिंगटन। फायरिंग से लगातार दूसरे दिन अमेरिका दहल उठा। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को हुई गोलीबारी से उपजा आक्रोश कम भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को फिर से फायरिंग की घटना हो गई।

इंडियाना के गैरी में एक पार्टी में गोलीबारी हुई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार हॉलिडे पार्टी के दौरान गोली चली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैरी में 13 जून को भी गोलीबारी हुई थी। एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।

बता दें कि अमेरिका के शिकागो में सोमवार को फायरिंग की घटना हुई थी। हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड के दौरान एक युवक ने भीड़ पर गोली चलाई थी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे।