राजधानी रांची में आज मिले कोरोना के 40 नये मरीज

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अचानक कोरोना के मरीज बढ़ गये। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्‍या 200 के पार हो गई है। रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इसका खुलासा रांची जिला प्रशासन की रिपोर्ट में हुआ है।

जिला प्रशासन के मुताबिक 10 जुलाई को 40 नये मरीज मिले। इलाज के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में रांची में एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 234 हो गई है।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक पॉजिटिव केस की संख्‍या 1,14,466 हो गई। इलाज के बाद डिस्चार्ज मरीजों की संख्‍या 1,12,623 हो गई है।

ऐसे बढ़े मरीज

5 जुलाई को 23

6 जुलाई को 36

7 जुलाई को 39

8 जुलाई को 58

9 जुलाई को 77

10 जुलाई को 40