शादी के दूसरे दिन ही पेड़ से लटकता मिला दूल्हे का शव, पुलिस कर रही जांच

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही ख़ुदकुशी कर ली। यह घटना खरगोन के भगवानपुरा थाना क्षेत्र की है। दूल्हे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शादी के घर में मातम का माहौल है। दूल्हे के द्वारा उठाए गए इस कदम से इलाके के लोग सन्न हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक रघु सिंह का शव गुजरबावड़ी के पटेल फाल्या में स्थित खेत में रविवार को नीम के पेड़ पर लटकता मिला। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

परिजनों के मुताबिक, रघु की शादी एक दिन पहले हुई थी। जिसके दूसरे दिन उसने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।