झारखंडः एक ही मंडप में एक युवक ने दो युवतियों से रचाई शादी, जानें आगे

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई के संदीप उरांव नाम के युवक की दो युवतियों से शादी की चर्चा का विषय बन गई है। संदीप का दोनों युवतियों के साथ क्रमश: पिछले तीन और एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे पहली प्रेमिका से बच्चा भी है।

संदीप का दोनों प्रेमिका से कई बार झगड़ा भी हुआ। जब यह मामला गांव वालों को पता चला। बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर इन दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी करा दी गयी। विवाह समारोह में परिजन और युवती का बच्चा भी शामिल हुआ।

एक युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग होने के कारण कई बार झगड़ा हो गया था। मामला शांत नहीं हो पा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों की शादी सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार संदीप के साथ करा दी गई। एक मंडप में युवक की दो युवतियों से शादी करना गांव में चर्चा का विषय बन गया है।