बीएयू में वर्ल्ड ओलिंपिक डे पर दौड़ का आयोजन, विजेता पुरस्‍कृत

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा संकाय में गुरुवार को वर्ल्ड ओलिंपिक डे का आयोजन किया गया। मौके पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने ओलिंपिक डे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। ओलिंपिक खेल में भारत की पहचान के लिए हर एक स्तर पर हर खेल स्पर्धा को बढ़ावा देने पर बल दिया।

इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं के लिए 200 मीटर दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों ने पूरे जोश से भाग लिया। दौड़ स्पर्धा में बालक वर्ग से स्वागत प्रसाद बिस्वाल को प्रथम, रिमिल बोदरा को द्वितीय और दीपक कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

बालिका वर्ग में जया भारती को प्रथम, नीतू कुजूर को द्वितीय तथा स्मृति सिंह को तृतीय स्थान मिला। सभी विजेताओं को झारखंड ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य एवं कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने बतौर विशिष्ट अतिथि पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर चंचल भट्टाचार्य एवं शिवेंद्र दुबे ने ओलिंपिक डे के आयोजन पर अपने विचार रखे।

स्वागत डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद और धन्यवाद एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रवीन कुमार ने किया। दौड़ स्पर्धा का आयोजन शारीरिक प्रशिक्षक शशांक भूषण सिंह ने किया। मौके पर डॉ एके शर्मा, एचएन दास, मृत्युंजय सिंह भी मौजूद थे।