सीएमपीडीआई ने बच्चों को पुरस्कार और स्वेट शर्ट-जैकेट बांटे

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी एस.के. सिन्हा और उनकी टीम ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 के दौरान रांची के गोंडवाना पब्लिक स्कूल और बिरसा सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न जागरुकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। बच्चों में सत्यनिष्ठा का संदेश फैलाने के लिए वीएडब्ल्यू 2024 थीम वाली स्वेट शर्ट/जैकेट भी सभी छात्रों को वितरित की गईं।

गोंडवाना पब्लिक स्कूल के बच्चों को 427 स्वेट शर्ट और बिरसा सरकारी स्कूल के बच्चों को 490 स्वेट शर्ट वितरित की गईं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता) अमरेश कुमार और उनकी टीम ने भी पुरस्कार और स्वेट शर्ट वितरित किए। सीएमपीडीआई ने 28 अक्‍टूबर से 3 नवंबर, 2024 तक ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ थीम के साथ वीएडब्ल्यू 2024 मनाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX