indian-railway

पांच ट्रिप रद्द रहेगी हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, जान लें डेट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। रांची रेल मंडल से चलने वाली हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस की रद्द अवधि में विस्तार किया गया है। इस ट्रेन की पांच ट्रिप रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 24 जून, 25 जून, 1 जुलाई, 2 जुलाई और 8 जुलाई, 2022 (कुल 5 ट्रिप) को हटिया से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 26 जून, 27 जून, 3 जुलाई, 4 जुलाई एवं 10 जुलाई, 2022 (कुल 5 ट्रिप) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी।