मुनि देवी बनी कुडू प्रखंड प्रमुख और एनुल अंसारी उपप्रमुख

Uncategorized
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। कुडू प्रखंड कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल एवं मनीषा तिर्की के समक्ष प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव सोमवार को हुआ। मुन्नी देवी को प्रमुख पद पर निर्वाचित किया गया। मुनि देवी एक गरीब परिवार और कुडू थाना चौकीदार की पत्नी है।

प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुनि देवी ने अपने सभी क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए अपनी सभी पंचायत समिति के सहयोग से क्षेत्र का विकास करने की की बात कही। उन्होंने कहा जनता ने मुझे इस लायक समझा है। मैं उनकी विकास और सहयोग के लिए तत्पर रहूंगी।

प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़ी थीं। मुनी देवी को 9 मत मिले। रोशनी टोप्पो को 2 मत और संतोषी उरांव को 6 मत प्राप्त हुए।

कुडू प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए चार लोगों ने नामांकन भरा। इसमें एलुन अंसारी निर्वाचित घोषत किये गये। प्रत्‍याशी अनीमा कुमारी को 4, अरुणि देवी को 3, एनुल अंसारी को 9 और पूनम देवी को मात्र 1 वोट मिले।

मौके पर उदय गुप्ता, यूनुस भंवरिया, अरविंद पाठक, पंचम लाल, संतोष मांझी, मनोहर उरांव, बाबूलाल राम, यूनुस मोरिया, अर्जुन राव, मुकेश कुमार, विनोद उरांव, कृष्णा राम, परवेज आलम आदि मौजूद थे।