रांची के कई पुलिस निरीक्षक की साइबर थाना में पोस्टिंग, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कई पुलिस निरीक्षक की साइबर थाने में पोस्टिंग की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) ने 27 जून को इसका आदेश जारी कर दिया। रांची एसएसपी को सभी को विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्‍थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्‍यालय को उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर इन पुलिस निरीक्षकों को तत्‍काल प्रभाव से स्‍थानांतरित करते हुए साइबर थाना के अपराध अनुसंधान अनुभाग में पदस्‍थापित किया जाता है।

रांची जिला बल में पदस्‍थापित पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, सतीश कुमार सिन्‍हा, मोहन पांडेय, माधवी कुमारी गुप्‍ता, अशोक कुमार मंडल, महादेव रविदास, सतीश कुमार, मनोज कुमार राय का तबादला साइबर थाना में किया गया है।