राष्ट्रपति चुनाव : उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का साथ, नीतीश कुमार ने समर्थन का किया एलान

देश बिहार
Spread the love

पटना। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का समर्थन मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है।

द्रौपदी मुर्मू मूलतः ओडिशा की रहनेवाली हैं। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।