जेसीआई रांची उड़ान ने स्‍कूल को दिया वॉटर प्‍यूरीफाई

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान के सदस्‍यों ने रानी सती विद्यालय में वॉटर प्‍यूरीफाई सहित कई सामग्री दा‍न दी। इस कार्यक्रम में जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सर्राफ भी शरीक हुए। उनके साथ जोनल बीपी वसुंधरा सिंह और जोनल प्रेसीडेंट हिमांशु अग्रवाल भी थे।

जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष निधि सर्राफ की तरफ से विद्यालय को वॉटर प्यूरीफाइ डोनेट किया गया। इसका उद्घाटन अंशु सर्राफ ने किया।

रानीसती विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को सौ से अधिक पौधे दिए गए। उन्हें पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। उन्‍हें यह बताया गया कि छोटे-छोटे पौधे को कैसे विशाल वृक्ष का रूप देना है। इसके क्‍या फायदे हैं।

जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष द्वारा दान किए हुए कुछ खिलौने स्कूल की लाइब्रेरी में रखे गये। उसे बच्चों के बीच भी वितरित किया गया।

पूजा केसरी ने सेनेटरी वेंडिंग मशीन दान किया। इसका उद्घाटन भी अंशु सर्राफ ने किया। इसे शाखा की सचिव प्रिया पोद्दार की फैक्ट्री में लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम की पीसी अनीता सोमानी और पूजा केसरी थीं। मौके पर पूर्व अध्यक्ष अर्चना मुरारका, पूर्व अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विनीता चितलांगिया, मनीषा मोदी, अनीता अग्रवाल, अनीता सोमानी, शिल्पी अग्रवाल, रूपा मोदी आदि मौजूद थीं।