Jharkhand : पेट्रोल और डीजल के दाम ने दी कुछ राहत, ये है कीमत

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को कीमत ने लोगों को कुछ राहत दी। ऐसे में पेट्रोल पंप पर जाने से पहले इसकी कीमत जान लें।

इंडियन ऑयल के मुताबिक रांची में शुक्रवार को पेट्रोल 105.04 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इसी तरह डीजल प्रति लीटर 98.26 रुपये की कीमत पर उपलब्‍ध होगा। नई कीमत शुक्रवार की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।

जानकारी हो कि गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की यही कीमत थी। शुक्रवार को इसकी कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके कारण लोगों को कुछ राहत मिली है। आम तौर पर हर दिन कीमत में 80 से 85 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है।