Jharkhand: मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। बड़ी और दुखद घटना झारखंड के गिरिडीह से सामने आई है, जहां चाकोसिंघा गांव में रविवार को मुहर्रम के जुलूस में बिजली का करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में भी दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को गिरिडीह के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई।

बताया गया कि जिले के थोड़थंभा ओपी क्षेत्र में रविवार की दोपहर परंपराओं के अनुसार ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया था। एक बड़े ताजिया को लोगों ने जैसे ही कंधे पर उठाया, वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया।

ताजिया उठा रहे तमाम लोगों को जोरदार झटका लगा। पांच-छह लोग जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में मातम पसर गया।

बताते चलें कि, मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल इसी जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो गांव में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया में करंट प्रवाहित होने से हैदर अंसारी नामक एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए थे।

इसके पहले वर्ष 2023 में बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 10 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे।

यहां यह भी बताते चलें कि, झारखंड राज्य विद्युत आपूर्ति निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य में निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूसों में झंडों, झांकियों आदि की ऊंचाई को लेकर पिछले ही हफ्ते गाइडलाइन जारी की थी। इसके बावजूद राज्यभर के कई इलाकों में काफी ऊंचाई वाले ताजियों के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *