Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

25 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय का कामकाज ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन खर्च होने की हल्की सी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में कुछ लोग व्यवहार से थोड़े नाराज हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर होगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है, जो काफी फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे। कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक खत्म हो जायेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को परखने की क्षमता दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने के लिए बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में मन लग सकता है। साथ कारोबार करने वाले लोग सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लेंगे तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जीतोड़ मेहनत के बल पर उद्देश्य हासिल कर लेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। धैर्यपूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता मिलेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन मिला-जुला रहेगा। वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढे़गा। कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहित जीवन में आ रही परेशानि‍यां समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से इनकम बढ़ सकती है। कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में सफल रहेंगे। इससे नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खोने की संभावना है। अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बड़ों से कोई सलाह मिल सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

माता-पिता सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से संपर्क होगा। सुबह योग करने से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कंट्रक्शन का काम करने वालों को कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में सफलता मिलेगी। मन में गिला-शिकवा है तो उसे प्रेमी को जरूर बताएं। इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लंबे समय से रूके काम में सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)