Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

24 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। कोई इच्छा पूरी करेंगे। ऑफिस में माहौल मिलाजुला रहेगा। सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते है। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने की चाहत रखने वाले छात्रों के सपने साकार होंगे। अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आनंद की अनुभूति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी पारिवारिक विषय पर घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगों से सलाह करना उचित रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। कुछ दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन बेहद लाभदायक रहेगा। मूड काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। अधूरे काम भी पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)