Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

21 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे रिशतो में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी बात पता चल सकती है, जिससे थोड़े परेशान हो सकते हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

दिन उत्तम रहेगा। अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन मिलाजुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है। अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते हैं, जो भविष्य में काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे फायदा होगा। कारोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कारोबार को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता मनपसंद का खाना बनायेंगी। इससे बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन उत्तम रहेगा। ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति‍ मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया कार्य फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ मन मुताबिक होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें। खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा हो सकता है। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन में भाव आयेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद पर्याप्त समय नहीं मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। अविवाहितों की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान बढ़ सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)