उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान, फिलहाल इसपर पाबंदी

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के सभी 5 राज्यों के सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने हैं। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने 8 जनवरी को प्रेस को दी।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान होंगे। 14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान होंगे। 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान होंगे। 23 फरवरी को चौथे चरण और 27 फरवरी को पांचवें चरण के मतदान होंगे। उत्तर प्रदेश में 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को अंतिम चरण के मतदान होंगे।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि सभी पांच राज्‍यों में सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।

मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है। वर्ष, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है।

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज लगाई जाएगी।

15 जनवरी, 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा। बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।