देवेंद्र फडणवीस बनेंगे डिप्टी सीएम; गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। अभी की बड़ी खबर यह है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही देवेंद्र फडणवीस भी सरकार में शामिल होंगे।

इससे पहले उन्होंने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। देवेंद्र फडणवीस नई सरकार में डिप्टी सीएम होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्हें हृदय से बधाई देता हूं।