वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर नाबार्ड कर्मियों ने किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। वेतन पुनरीक्षण समझौता की मांग को लेकर 30 जून, 2022 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के कर्मियों ने मध्याह्न में भोजन अवकाश के समय गेट-प्रदर्शन किया। उन्‍होंने वेतन समझौता जल्‍द से जल्‍द करने की मांग की।

कर्मियों ने सभी क्षेत्रीय कार्यालय, प्रशिक्षण संस्थान और प्रधान कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी एसोसिएशन (AINOB) और अखिल भारतीय राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी एसोसिएशन (AINBEA) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

इसी क्रम में नाबार्ड के रांची झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय में भी एसोसिएशन की लोकल यूनिट द्वारा गेट-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बैंक अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम सिंह ने सभी स्टाफ से धैर्य और संयम बनाए रखने का अनुरोध किया गया।

राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम निवास ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण में काफी विलंब हो गया है। हमें भारतीय रिजर्व बैंक के समान वेतन मिलते आया है। हम आगे भी समान वेतन लेकर रहेंगे।

एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 7 जुलाई, 2022 को मास डेप्यूटेशन और 26 जुलाई, 2022 को दिल्ली चलो कार्यक्रम प्रस्तावित है।