निशिकांत दूबे का बड़ा आरोप, राज्‍यसभा सांसद बनाने के लिए मिला चाय बागान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सहित देश के विभिन्‍न राज्‍यों में राज्‍यसभा के चुनाव हुए। झारखंड से भाजपा के आदित्‍य साहू और झामुमो की डॉ महुआ माजी निर्विरोध चुने गये। अब भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकात दूबे ने इसे लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सांसद बनाने के लिए चाय बागान मिला है।

डॉ दूबे ने एक ट्व‍िट के जरिये अपनी बात कही है। ईडी और इनकम टैक्‍स को भी इसकी जानकारी दी है। यहां तक कहा है कि दो और चाय बगान ले लिया गया है।

डॉ दूबे ने लिखा है, ‘झारखंड में राज्यसभा का सांसद बनाने के लिए एक चाय बाग़ान मिला, उस बाग़ान को देखकर राज परिवार बहुत प्रसन्न हुआ, अब कारसिंयांग बंगाल के बीरपाडा में औरो २ ठो ले लिया @dir_ed @IncomeTaxIndia’