अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें, रांची के सिर्फ इस इलाके में लगी निषेधाज्ञा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें। झारखंड की राजधानी के सिर्फ इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसका आदेश जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। जुलूस निकलने के बाद पत्‍थरबाजी और बवाल के बाद निषेधाज्ञा लगाया गया है।

रांची जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि सुजाता चौक से अलबर्ट एक्‍का चौक, मेन रोड तक और उसके दोनों ओर 500 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति का जमा होना वर्जित रहेगा।