वार्षिक मूल्‍यांकन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्‍कृत

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंडके खिजुरटोली स्थित राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का प्रकाशन 29 जून को किया गया। इस अवसर पर अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति, माता समिति और ग्रामीणों की उपस्थिति में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अलावा क्राफ्ट, चित्रांकन, खेलकूद, दौड़, रस्सी दौड़ आदि में सफल छात्रों को विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शादाब कैंसर, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, मो फारुख ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा की छात्रों की प्रतिभा में कमी नहीं है। उसे तराशने की जरूरत है। अभिभावक छात्रों के प्रति सजग रहें। नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थिति होने का संकल्प दिलाये। छात्रों का नामांकन सरकार की तरफ से छात्रों को एमडीएम, छात्रवृत्ति‍, विद्यालय किट, स्कूल ड्रेस आदि दिया जाता है।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शादाब कैसर ने अभिभावकों से अपील की कि छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। नियमित उपस्थिति नहीं होने के कारण छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। वार्ड पार्षद गायत्री देवी ने कहा विद्यालय में पानी कमी दूर करने का आश्‍वासन दिया।

इस अवसर पर शिक्षक सुभाष उरांव, शहजाद शमशाद बेगम, माता समिति सदस्य कसीदा खातून, फिरोजा खातून, मुस्तरी बेगम, अभिभावक समीउल्लाह अंसारी, गुड़िया देवी, किरण कुमारी, अल्ताफ, कमलेश नायक, शबनम प्रवीन, मिन्हाजुल इस्लाम, मुन्नी देवी, तब्‍बसुम परवीन, सेफुन निशा, नौशाद अंसारी, परवेज अंसारी, मजहर अंसारी, रूबी खातून आदि उपस्थित थे।

पुरस्कार पाने वाले छात्रों का नाम

वर्ग

K G) 1  मंतशा परवीन

        2 सुमैया लाडली

        3 अनम अरबिया

1)  1 शमशेर खान

     2 तौकीर अंसारी

     3 समीर आलम

2)  1 नरगिस परवीन

     2  रयान अंसारी

     3 नफीसा परवीन

3)  1 तौफीक अंसारी                          

     2 असुंता सुरीन       

     3 अरमान आलम

4)  1 दिलशाद अंसारी

     2 साजिया परवीन

     3 रहनुमा परवीन

5)  1 रेशमा कुमारी

     2 फराह परवीन

     3 नजीय प्रवीन

अन्य प्रतियोगिता में अनु कुमारी, दीपिका वाला, मरियम परवीन, दानिश अली अहमद, दिलनवाज अंसारी, संविदा परवीन, प्रियंजलि बाला, नूर मोहम्मद, नरगिस परवीन, तहसीन आलिया, राधिका कुमारी, सूफिया परवीन, नूर सबा, परवीन शान, अहमद, फरहा नाज़, अल सबा, राहुल मुंडा, प्रियंका कुमारी, रहमतुल खातून, पूनम कुमारी, शुक्रमणि कुमारी, अनुराधा कुमारी, तनवीर अंसारी, फहीम अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, आयुष कुमार, समीर आलम आदि को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।