बंगाल के अर्पण दास बने शतरंज के बादशाह, अंडर-7 बालिका वर्ग में वेदिका ने मारी बाजी, अंडर-19 में अंकुश राज ने दिखाई बादशाहत

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन सभागार में 22 जून से आयोजित चार दिवसीय फर्स्ट आंल इंडिया फिडे रेटिंग ओपेन शतरंज प्रतियोगिता के बादशाह बंगाल के अर्पण दास बने। वहीं अंडर-7 में रांची की वेदिका चौधरी ने बाजी मारी। वेदिका अंडर-7 की नेशनल चैम्पियन है।

वहीं बालक वर्ग में यह खिताब मणी सुब्रतो को मिला। सुब्रतो ने यह खिताब झारखंड के अभिज्ञान सिंह को हरा कर जीता। अंडर-7 में नेशनल चैम्पियन ऋतिक राज हार गए। अंडर-19 में अंकुश राज ने बादशाहत दिखाई। अर्पण दास को मुख्य अतिथि एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग ने 50 हजार रुपए का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फर्स्ट आंल इंडिया फिडे रेटिंग ओपेन शतरंज प्रतियोगिता उप विजेता और तीसरे स्थान पर क्रमश : सौरावजीत साहा और आयुष झा रहे। नगद पुरस्कार के रूप में अर्पण दास को 50,000 सौरवजीत शाह को 30,000 और आयुष झा को ₹20000 राशि दी गई।

पूरे प्रतियोगिता में बंगाल का दबदबा रहा। दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे स्थान पर झारखंड रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर के 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 87 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और दो अंडर-7 के नेशनल चैम्पियन थे। ओडिसा, छतीसगढ़ को भी नगद पुरस्कार हाथ लगा है और इनकी रैकिंग 20 से 30 के बीच रही। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सह आयोजन समिति अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने विषय प्रवेश कराया। आयोजन से संबंधित जानकारी दी और मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।

मंच संचालन आयोजन सचिव मनमीत अकेला ने किया। मौके पर पर्यावरणविद् डॉ मनोज सिंह, पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष राजन साहा आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर दीपक कुमार का प्रमुख योगदान रहा।