मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से अमेरिकी बंदी रिहा, आज वतन वापसी के लिए भरेगा उड़ान, जानें पूरा मामला

देश बिहार
Spread the love

मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद अमेरिकी नागरिक क्योंग डेविड ड्योंग को रिहा कर दिया गया है। आज रविवार को वह दिल्ली से अपने वतन वापसी के लिए उड़ान भरेगा। जेल में अच्छा आचरण रखने के कारण क्योंग डेविड ड्योंग को 270 दिनों के परिहार का लाभ मिला।

इसमें 165 दिन सेंट्रल जेल प्रशासन और 105 दिन का लाभ जेल आईजी की ओर से दिया गया। उसकी सजा 20 मार्च 2023 को पूरी होने वाली थी। सितंबर 2019 में नेपाल बॉर्डर से अवैध तरीके से प्रवेश करने के दौरान अमेरिकी नागरिक क्योंग डेविड को बासोपट्टी (मधुबनी) इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास प्रवेश से जुड़े वैध कागजात नहीं थे। मधुबनी जिले की कोर्ट से पांच वर्षों की सजा मिलने पर उसे सेंट्रल जेल में रखा गया था।

मधुबनी के कोर्ट ने फॉर्नर अमेंडमेंट एक्ट के तहत अमेरिकी नागरिक क्योंग डेविड को दोषी करार देते हुए पांच वर्षों के साधारण कारावास के साथ ही दो हजार जुर्माना भी लगाया था। इसे देखते हुए मानवीय आधार पर अमेरिकी कैदी का जुर्माना जेल कर्मियों की ओर से जमा कर दिया गया था।