सड़क दुर्घटना में दो MPW कर्मचारी घायल, दोनों के पैर टूटे

झारखंड
Spread the love

लातेहार। लातेहार जिले में पदस्थापित 2 एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। दोनों कर्मियों के पैर टूट गये। एक कर्मी लातेहार के पोचरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्‍थापित है। चुनाव ड्यूटी से लौटने के क्रम में वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये। इसमें उसका एक पैर पूरी तरह टूट गया।

दूसरे कर्मी अरुण शर्मा लातेहार के बालूमाथ के शेरेगड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्‍थापित हैं। ड्यूटी जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में उनका भी एक पैर टूट गया। दोनों एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों का लातेहार सदर अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद रांची रेफर कर दिया गया।

इस बात की जानकारी मिलने पर एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने लाइफ केयर हॉस्पिटल जाकर इनके इलाज की जानकारी ली गई। बेहतर इलाज के लिए प्रयास किया जा रहा है। उनका अभी इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। संघ ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, सरकार और चुनाव आयोग से इन दोनों कर्मियों का बेहतर इलाज कराने की मांग की है।

संघ ने कहा कि एमपीडब्ल्यू कर्मियों के साथ इस तरह की घटना हमेशा होती आ रही है। हालांकि कोई इसकी शुद्धि लेने वाला नहीं है। यह कर्मियों के लिए दुर्भाग्य की बात है। संघ ने कर्मियों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।