अपराधियों ने युवक को गोली मारी, गुस्साए लोगों ने बदले में पत्थर से कूच की दो आरोपियों की हत्या

झारखंड
Spread the love

गढ़वा। गढ़वा जिला मुख्यालय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। उसके बाद घायल युवक को रिम्स रेफर किया गया। इस गोलीकांड के बाद गुस्साए लोगों ने दो अपराधियों कै पकड़ लिया और उनकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

यह घटना गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे सुखबना गांव की है। कुछ अपराधियों ने गांव की कुछ जमीन के फर्जी कागजात बनाकर ग्रामीणों को जमीन खाली करने की धमकी दी थी। गांव का एक युवक विमल सिंह उर्फ मोनहा सिंह लगातार इन लोगों का विरोध कर रहा था। इसकी क्रम में अपराधियों ने मोनहा को सबक सिखाने की धमकी दी थी। बुधवार की रात श्यामराज विश्वकर्मा, संतोष चन्द्रवंशी, कृष्ण पासवान और भीखू पासवान गांव के नहर के पास खड़े मोनहा सिंह को सीने में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद मोनहा को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उधर इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी गोली चलाने लगे।

इसी क्रम में अपराधी संतोष चन्द्रवंशी और कृष्णा पासवान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों का ग्रामीणों ने सेंदरा (पत्थर से कूचकर हत्या) कर दिया।