weather alert

फिर अलर्ट जारी, दो-तीन घंटे में इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में तेज हवा चलेगी। बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में पड़ेगा। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।