वन टाइम नियमावली बनाकर mpw कर्मचारी का हो स्‍थाई समायोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। मजदूर दिवस पर झारखंड mpw कर्मचारी संघ की राज्य इकाई की बैठक रांची के मोरहाबादी स्थित महासंघ कार्यालय, सत्यदेव शाही भवन में 1 मई को हुई। इसमें पूरे राज्य से सदस्‍य उपस्थित हुए। मौके पर विभिन्‍न विषयों पर चर्चा के बाद कई निर्णय लिये गये। संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा की गई।

सदस्‍यों ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय के कुछ कर्मचारि‍यों ने जानबूझकर mpw को परेशान करने के लिए त्रुटिपूर्ण नियमावली को मंत्रि‍परिषद से पारित कराया है। उनका उद्देश्‍य है कि mpw  कर्मी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करें, जिससे सरकार की बदनामी हो।

संघ ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि शीघ्र ‘वन टाइम नियमावली’ बनाते हुए विभाग में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का स्थाई समायोजन करें। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि त्रुटिपूर्ण नियमावली के आधार पर वैकेंसी नहीं निकलने दी जाएगी।

ये निर्णय लिये गये

त्रुटिपूर्ण नियमावली को सुधार करते हुए सभी बहुउद्देश्‍यीय कार्यकर्ता (पुरुष) का विभाग में समायोजन सरकार करे।

निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) रांची अगर 10 दिनों में त्रुटिपूर्ण नियमावली को शिथिल करते हुए mpw को विभाग में समायोजन के लिए आरसीएच की तर्ज पर ‘वन टाइम नियमावली’ बनाने का आदेश पारित नहीं करते है तो निदेशक प्रमुख के कार्यालय का सदस्‍य एवं संघ घेराव करेंगे।