रूस ने गलती से अपने ही सैनिकों के उड़ाए चिथड़े, यूक्रेन बोला- थैंक्यू

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच जंग को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है।इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की सेना ने गलती से अपने ही सैनिकों पर हमला करके उनको मौत के घाट उतार दिया। यूक्रेनी सेना के अधिकारियों ने रूस को थैंक्यू कहा है।

हालांकि, रूस ने अभी तक रूसी सेना की गलती पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ये पता नहीं चल पाया है कि रूसी सेना के हमले में उसके कितने सैनिक मारे गए? रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन की सेना को एक और झटका लगा है। रूसी सैनिकों को उनकी ही सेना ने गलती से मार दिया। रूसी सेना ने अपने सैनिकों पर फ्लेमथ्रोवर से हमला किया।

यूक्रेन के Zaporizhzhya प्रांत में ये हमला किया। यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। इस बीच रूसी सैनिकों पर उनकी ही आर्मी की तरफ किए गए हमले के बाद यूक्रेन के मिलिट्री अफसरों ने रूस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने हमारी मदद की इसके लिए धन्यवाद।