दुनिया का सबसे महंगा शहर बना इसराइल का तेल अवीव, जानिए कौन है सबसे सस्ता?

दुनिया
Spread the love

इसराइल। दुनिया भर में चीजों की बढ़ती कीमतों के कारण इसराइल का तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। इकोनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के सर्वे में बीते साल यह पांचवे नंबर पर था। इस साल पेरिस और सिंगापुर को पीछे छोड़कर तेल अवीव रहने के लिहाज से दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।

लंबे वक्त तक युद्ध से जूझ रहा सीरिया का दमिश्क इस सूची में सबसे नीचे बना हुआ है यानी वही रहने की सबसे सस्ती जगह है। जिन शहरों को स्टडी में शामिल किया गया उनमें बीते वक्त में यातायात सबसे अधिक महंगा हुआ है। इसका कारण पेट्रोल की कीमतों में औसतन 21 फीसदी की बढ़ोतरी है।