पंचायत चुनाव : कांडी प्रखंड में ये 56 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में 208 वार्ड पार्षदों में 56 निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 152 सीट के लिए चुनाव होंगे। गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने सभी निर्विरोध विजयी रहे वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हरिहरपुर पंचायत की खुशबू देवी, मानता देवी, जगती देवी, दुर्गावती देवी, कुंती देवी, कांडी पंचायत के राम नरेश राम, रेशम देवी, कुसुम देवी, पतरिया पंचायत की सोना देवी, सुजन्ति देवी, बलियारी पंचायत की संजू देवी, गीता देवी, सरोज देवी, गाड़ा खुर्द पंचायत के रौशन कुमार, गीता कुवंर, कौशल्या देवी, वर्षा कुमारी, अनिता देवी, सकुन्ती देवी, छठिया देवी, खरौंधा पंचायत की चंदा देवी, मीरा कुमारी, पूनम कुमारी, बबलू प्रजापति, लालती देवी, रीता देवी, श्वेता देवी, मुनि देवी, पतीला पंचायत की अरमिता देवी, सरकोनी पंचायत की शांति देवी, ललिता देवी, शांति देवी निर्वाचित हुई।

इसी तरह घटहुआं कला पंचायत की अईशा बीबी, मझिगावां पंचायत की चंचला देवी, ललिता देवी, किरण देवी, शिवपति देवी, चटनिया पंचायत के मुंद्रिका राम, उर्मिला देवी, भनमनिया देवी, उपेंद्र यादव, संगीता देवी, लमारी कला पंचायत की अमरावती देवी, दुर्गावती देवी, मुनिया देवी, खुटहेरिया पंचायत की लक्ष्मी देवी, शारदा देवी, गीतांजलि देवी, आतिश कुमार सिंह, प्रेमशीला देवी, अमरवती देवी, देवरजीया देवी व शिवपुर पंचायत के संजय कुमार, सबिता देवी, कुंती देवी व दुर्गा देवी वार्ड सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।