मुंबई। फिल्म जुगजुग जियो का मोशन पोस्टर आउट हो गया है। पहली बार पूरे भारत के प्रशंसकों के जरिए इस फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया है। इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने काम किया है।
पोस्टर से दो पीढ़ियों के बीच का गहरा संबंध और परिवार का महत्व एवं एक दूसरे के प्रति आदर और प्यार की झलक दिखाई दे रही है। लंबे समय के बाद बॉलीवुड में पारिवारिक मनोरंजन फिल्म देखने मिलेगी।
फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है। यह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है। फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।