सऊदी अरब में ईद-उल-फितर कल, भारत में कब दिखेगा ईद का चांद!

देश
Spread the love

नई दिल्ली। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और रमजान के अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी रोजेदारों के रोजे पूरे हो जाते हैं। जैसे ही लोग रमजान खत्म होने के करीब पहुंचते हैं। सभी के मन में एक सवाल होता है कि सऊदी अरब में ईद 2022 कब है?

दरअसल, सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर फज्र की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक दूसरे को बधाइयां देने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है।

सऊदी अरब अमीरात, कतर सहित अन्य अरब देशों में चांद देखने वाली समितियों व सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया है कि 02 मई, दिन सोमवार को ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब की घोषणाओं पर ही अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा व अन्य पश्चिमी देशों में रहने वाले मुसलमान अमल करते हैं, इसलिए वह भी सोमवार को भी ईद मनाएंगे।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान शव्वाल अर्धचंद्र की तलाश 01 मई को करेंगे। यहां के अनुयायियों को अगर रविवार यानी आज शाम को चांद दिख गया तो इन देशों में 02 मई 2022 को ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर चांद दिखने की खबर नहीं मिली तो 02 मई को दूसरा रोजा रखा जाएगा और अगले दिन यानी 03 मई को ईद होगी।