
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के नक्सली क्षेत्र में चले बुलबुल 2 अभियान का असर दिख रहा है। लोगों में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसका प्रभाव पंचायत चुनाव के लिए हो रहे मतदान में देखने को मिल रहा है।
जिले के किस्को और पेशरार प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही गांव की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से सभी दैनिक कार्य को छोड़ कर मतदान के लिए केंद्र पहुंचे हैं।
क्षेत्र में चुनाव को लेकर जिला प्रसाशन द्वारा कड़ी सुरक्षा किया गया है। महिला और पुरुष मतदाता भयमुक्त हो घर से बाहर निकल मतदान कर रहे हैं। प्रथम चरण के लिए प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा।
बतातें चलें कि किस्को प्रखंड में 109 और पेशरार प्रखंड में 62 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। किस्को प्रखंड में कुल 40,802 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 20,473 और महिला 20,329 हैं।
इसी तरह पेशरार प्रखंड में 20,608 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 10,657 और महिला 9,951 हैं। किस्को प्रखंड में 21 और पेशरार प्रखंड में 8 क्लस्टर बनाये गए हैं।