अब मंत्री मिथि‍लेश ठाकुर की विधायकी खतरे में, चुनाव आयोग भेजेगा नोटिस

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्व‍िट कर दी जानकारी

रांची। झारखंड के पेयजल मंत्री मिथि‍लेश ठाकुर की विधायकी खतरे में है। चुनाव आयोग उन्‍हें सदस्‍यता रद्द करने का नोटिस भेज रहा है। इस मामले में डीसी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। यह जानकारी गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने ट्व‍िट कर दी है।

दरअसल, ठाकुर के विरुद्ध सुनील महतो ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्‍होंने मंत्री पर लाभ के पद पर होने का आरोप लगाया था। आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी।

शिकायकर्ता ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान फार्म-26 में उन्होंने चाईबासा के सत्यम बिल्डर्स का पार्टनर होने का उल्लेख किया है। यह कंपनी सरकारी ठेका लेने का काम करती है। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी राज्य सरकार के साथ किया टेंडर अस्तित्व में थीं। इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा नौ ए का उल्लंघन मानते हुए ठाकुर की विधायकी रद्द करने की मांग की गई थी। सीइओ ने गढ़वा डीसी को शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था।

जांच के बाद पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर को क्‍लीन चिट दे दिया। इससे संबधित रिपोर्ट आयोग को डीसी ने भेज दिया था।

डॉ दूबे ने अपने ट्व‍िट में मंत्री को क्‍लीन चिट दी जाने वाली खबर को टैग कर लिखा है, ‘DC की क्लीन चिट को आयोग ने नहीं माना। चुनाव आयोग इनको भी सदस्यता रद्द करने का नोटिस भेज रही है, संबंधित जि‍ला उपायुक्त पर भी कार्रवाई की तैयारी है।‘