पेट में 10 लाख की ड्रग्स छिपाकर मुंबई आई महिला, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने ऐसे पकड़ा

अपराध देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक विदेशी महिला के पास से लाखों की ड्रग्स बरामद की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, शक के आधार पर महिला को रोका और जब उसकी जांच की तो उसके पेट से 214 ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद की गई। इस ड्रग्स की कीमत अंतराष्ट्रीय बज़ार में 10 लाख रुपये है।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक महिला ड्रग्स सप्लाई करने वाली है, तब दुबई से आई महिला को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली गई पर डीआरआई को उसमें से कुछ नहीं मिला। उसके शरीर का चेकअप किया तो उसके पेट से हेरोइन के 20 कैप्सूल बरामद किए गए। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़िलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला से ये जानने की कोशिश की जा रही है कि वो किस को और कहां ये ड्रग्स सप्लाई करने वाली थी। महिला का फोन भी खंगाला जा रहा है।