CG : हर घर झंडा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम आयुक्त ने की बैठक

अन्य राज्य देश
Spread the love

  • समाज सेवी संस्था एवं व्यापारियों ने की शिरकत

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़े। इसके लिये आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों मे राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने प्रेरित करना है। इसे लेकर शासन के आदेश और जिलाधीश डी सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बैठक की। नगर के समाजसेवी संस्था एवं व्यापारियों को बुलाकर हर घर झंडा कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की।

आयुक्त डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। बैठक का उद्देश्य हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी नागरिकों के घर और प्रतिष्ठानों में झंडा फहराने जागरूक करना है। झंडा के माध्यम से हर भारतीय के हृदय में अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान और राष्ट्रीता का भाव संचारित हो। इसके लिए घरों में भारतीय झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें।

आयुक्त ने कहा कि अमेरिका, यूरोप जैसे बड़े देश के हर घर में उनका राष्ट्रीय ध्वज लगा रहता है। इसका उद्देश्य है कि वहां के नागरिकों में देश प्रेम, एकता और भाई चारा की भावना सदा बनी रहे। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से झंडा बनाने एवं विक्रय करने के शासन के निर्देश हैं। इसके अलावा समाजिक व व्यापारिक संगठन भी शासन माप दंड के अनुरूप झंडा का निर्माण और वितरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ध्वज सहिता 2002 की धारा 1.2 में 30 दिसम्बर 2021 को आवश्यक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार हाथ से कातकर व बुनकर या मशीन द्वारा निर्मित वस्त्र जैसे सूती, पालिस्टर, उन, रेशम, खादी पट्टी से भी निर्मित किये जा सकेंगे। संशोधन का मुख्य उद्देश्य झंडा बनाने में अधिक से अधिक लोग जुडे़।

व्यापारी एवं सामाजिक संस्था के उपस्थित पदधारियों ने कहा कि हम सब आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर झंडा कार्यक्रम में जुड़कर झंडा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनायेगे। चेंबर ऑफ कॉर्मस के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा एवं अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि शहर के सभी प्रतिष्ठानों में झंडा वितरण करेंगे।

आयुक्त डॉ चतुर्वेदी ने व्यापारी एवं सामाजिक संस्थाओं से पौधरोपण और प्रतिबंधित प्‍लास्टिक अभियान में जुड़ने की भी अपील की।  उन्‍होंने कहा कि सौ बीमारी का एक ही उपाय पेड़ लगाना और पानी बचाना है। स्वच्छ वातावरण में सास लेने एवं स्वस्थ रहने के लिए पौधे लगाना नितांत आवश्यक है। इसी प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर भी प्रतिबंध किया जाना है।

व्यापारियों ने अभियान में पूरा सहयोग करने की बात कही। बैठक में कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित चेंबर ऑफ कॉर्मस, बढ़ते कदम, लायंस क्लब, पूज्य सिंधी पंचायत, संत निरंकारी मंडल, सिक्ख समाज, मुस्लिम समाज, ईसाइ समाज के पदधारी व व्यापारी उपस्थित थे।