शादी का झांसा देकर मॉडल से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा और…

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। प्यार में धोखा देने की खबर राजधानी पटना से आयी है। यहां मॉडल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मॉडल का आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई, तो पहले वह शादी से मुकर गया फिर उसने उसे गर्भपात के लिए गोलियां भी खिलाईं। मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। युवती का कहना है कि केस दर्ज कराने के लिए कई थानों का चक्कर लगाया, लेकिन किसी ने केस दर्ज नहीं किया। अब वह महिला थाना जाकर केस दर्ज करायेगी। मॉडलिंग करने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड ने आठ महीने से कंकड़बाग थाना क्षेत्र में किराये के मकान रहा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, लेकिन जैसे ही वह गर्भवती हुई और शादी करने को कही, तो ब्वॉयफ्रेंड ने शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन पहले उसने गर्भपात कराने के लिए जबरन गोलियां खिला दीं। ब्वॉयफ्रेंड ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह उसे वायरल करने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने बताया कि उसने 60 हजार रुपये भी लिए हैं। वह अब महिला थाने में जाकर न्याय की गुहार लगायेगी।