वर्ल्ड रिकॉर्ड : भागलपुर में पांच लाख दीयों से बने भगवान श्रीराम दीप सागर में विराजे

देश बिहार
Spread the love

भागलपुर। बिहार के भागलपुर 12 रंगों के पांच लाख दीयों से भगवान श्रीराम की भव्य व दिव्य आकृति बनाई गई है। लाजपत पार्क के मैदान में 8000 वर्गफीट में दीपोें से शहर के 25 स्थानीय कलाकारों ने यह आकृति बनाई है। दो अप्रैल से श्रीराम की आकृति बनाने में जुटे कलाकारों ने छह अप्रैल तक कलाकृति बना दी।

मुंबई में वर्ष 2020 में 5400 वर्गफीट में भगवान श्रीराम का दरबार दो लाख दीपों से बनाया गया था और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अभी दर्ज है। भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि चेन्नई से वर्ल्ड यूनियन रिकॉर्ड का दल भागलपुर में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का एलान किया।