झारखंड में बिजली संकट गहराया तो महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी से पूछा …

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में बिजली संकट गहरा गया है। राजधानी रांची में भी लगातार लोडशेडिंग हो रही है। इसका समय भी तय नहीं है। बिजली संकट से परेशान होकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान की पत्‍नी ने भी सवाल पूछा है।

धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह ने एक ट्व‍ीट किया, ‘झारखंड के एक करदाता के रूप में सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?’

जानकारी हो कि व्‍यक्तिगत श्रेणी में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक टैक्स जमा करते हैं। उनका घर रांची के हरमू रोड और फार्म हाउस रातू में है।

उधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी जेवीएनएल के निदेशक केके वर्मा से मुलाकात कर कहा था कि‍ राज्य गंभीर विद्युत संकट के दौर से गुजर रहा है। लगातार लोडशेडिंग के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है। जनता को तत्काल प्रभाव से राहत मिले, इसके लिए प्रयास दिखना चाहिए। विशेषकर विद्युत संचरण के अधिकारियों की कार्यशैली में भी सुधार लाने का आग्रह किया।