बंगाली नव वर्ष पर गिधनी स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव, जानें टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र उत्सव एवं बंगाली नव वर्ष के अवसर पर कई ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव होगा। यह ट्रेनें गिधनी स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी।

ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2022 तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 15.22 बजे एवं प्रस्थान 15:24 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2022 तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 12.14 बजे एवं प्रस्थान 12.16 बजे होगा।