14 अप्रैल के बाद फिर बजेगी शहनाई, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। इस साल 14 अप्रैल से फिर शहनाई बजेगी। शादी-विवाह, यज्ञोपवित संस्कार आदि आरंभ होंंगे। खरमास का समापन 14 अप्रैल को 10.30 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ हो जाएगा।

पुरोहितों के अनुसार सूर्य गुरु की राशि धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करता है, तो गुरु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्य के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान सूर्य मलिन अवस्था में रहता है। ऐसे में मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। शादी विवाह क लिए शुभ मुहूर्त और गुरू, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी होता है।

पुरोहितों ने बताया कि सूर्य गुरु की राशि धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करता है, तो गुरु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्य के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक है।