लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

झारखंड
Spread the love

रांची। खूंटी के पूर्व सांसद एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि कड़िया मुंडा के सीने में इंफ्क्शन है। उन्हें निमोनिया भी हो गया है। कड़िया मुंडा रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे। उनके साथ पत्नी मीरा मुंडा भी थीं। अर्जुन मुंडा ने बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। मेडिका हॉस्पिटल में डॉ विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इलाज चल रहा है।