रांचीः एनआईए ने की महिला मानव तस्कर पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर यह है कि एनआईए ने झारखंड में पहली बार मानव तस्कर के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। इनाम की घोषणा सुनीता देवी पर की गई है। एनआईए ने सुनीता देवी पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।

यहां बता दें कि सुनीता देवी जेल में बंद कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी है। सुनीता देवी खूंटी जिले के मुरहू की रहने वाली है। एनआईए ने कांड संख्या 09/2020 में इसे मोस्ट वांटेड घोषित किया है।